गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एस0टी0एफ0 लखनऊ व को0 कर्नलगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना कर्नलगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0- 09/25, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 से सम्बन्धित 50,000/- रू0 के इनामिया अभियुक्त मो0 अबू हंजाला उर्फ सादिक पुत्र सरफराज अंसारी नि0 ग्राम पटाइला थाना खुटहन जनपद जौनपुर को कठौवा पुल मोहम्मदपुर गढवार के पास से गिरफ्तार कर लिय गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 12.01.2025 को थाना कर्नलगंज क्षेत्रान्तर्गत जहांगीरवा क्रासिंग के पास कर्नलगंज पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ट्रक संख्या यू0पी0 50 ए0टी0 1255 कर्नलगंज की ओर से तेज गति में आता दिखाई दिया। पुलिस बल को देखकर चालक द्वारा वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर मौके पर ही पलट गया। अंधेरा एवं रात्रि का लाभ उठाकर चालक, सहायक एवं अन्य अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गये। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें रस्सियों से क्रूरतापूर्वक बांधे गये कुल 19 गोवंशीय बैल बरामद हुए, जिनमें 14 बैल जीवित तथा 05 बैल मृत अवस्था में पाये गये। मौके पर बुलाये गये पशु चिकित्सक द्वारा परीक्षण उपरान्त मृत बैलों का विधिवत पोस्टमार्टम कराकर दफन कराया गया तथा जीवित बैलों को नजदीकी गौशाला को सुपुर्द किया गया। ट्रक से सम्बन्धित कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत न किये जाने के कारण धारा 207 एमवी एक्ट की कार्यवाही की गई। प्रकरण में वाहन स्वामी, चालक व अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 3/5।/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त मो0 अबू हंजाला उर्फ सादिक गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार चल रहा था। पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा अभियुक्त मो0 अबू हंजाला उर्फ सादिक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु 50,000/-का ईनाम घोषित किया गया था। जिसमें आज दिनांक 31.01.2026 को एस0टी0एफ0 लखनऊ व को0 कर्नलगंज की संयुक्त टीम द्वारा 50,000/- रू0 के इनामिया अभियुक्त मो0 अबू हंजाला उर्फ सादिक पुत्र सरफराज अंसारी नि0 ग्राम पटाइला थाना खुटहन जनपद जौनपुर को कठौवा पुल मोहम्मदपुर गढवार के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. मो0 अबू हंजाला उर्फ सादिक पुत्र सरफराज अंसारी नि0 ग्राम पटाइला थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0स0-09/25, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
अभियुक्त मो0 अबू हंजाला उर्फ सादिक का आपराधिक इतिहास
01. मु0अ0स0 177/21 धारा 379,411 भादवि थाना खन्डासा जनपद अयोध्या।
02. मु0अ0स0 338/21 धारा 182,193,392,411 भादवि थाना बीकापुर जनपद अयोध्या।
03. मु0अ0स0 347/21धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना बीकापुर कोतवाली जनपद अयोध्या।
04. मु0अ0स0 184/21 धारा 379,411 भादवि थाना खन्डासा जनपद अयोध्या।
05. मु0अ0स0 200/21 धारा 392,411 भादवि थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या।
06. मु0अ0स0 32/22 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या।
07. मु0अ0सं0 09/25 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना को0 कर्नलंगज जनपद गोण्डा।
गिरफ्तारकर्ता टीम
01. प्र0नि0 नरेन्द्र प्रताप राय (थाना को0 कर्नलगंज)
02. उ0नि0 अवनीश कुमार शुक्ला (थाना को0 कर्नलगंज)
03. उ0नि0 अमित कुमार तिवारी (एसटीएफ प्रभारी लखनऊ )
04. हे0का0 आलोक पाण्डेय (एसटीएफ लखनऊ )
05. हे0का0 अमित कुमार सिंह(एसटीएफ लखनऊ )
06. हे0का0 नितेश कुमार (थाना को0 कर्नलगंज)
07. का0 आदित्य पाल(एसटीएफ लखनऊ )
No comments:
Post a Comment