Dec 21, 2025

लेफ्टिनेंट कर्नल के घर पड़ा छापा , करोड़ों की नकदी बरामद

दिल्ली - लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा गिरफ्तार कर लिए गए हैं , सीबीआई ने कर्नल दीपक कुमार शर्मा को रिश्वतखोरी के मामले में अरेस्ट किया है। 
उनके साथ निजी व्यक्ति विनोद कुमार भी उठाए गए हैं,
उनके खिलाफ 19 दिसंबर 2025 को मामला दर्ज किया गया था। कर्नल पर दुबई स्थित कंपनी के इशारे पर रिश्वत लेने का आरोप है, उन्हें 18 दिसंबर 2025 को 3 लाख की रिश्वत दी गई, सीबीआई की छापेमारी में चौंकाने वाली बरामदगी हुई है। कर्नल दीपक के दिल्ली आवास से 3 लाख रिश्वत, 2.23 करोड़ नकद बरामद किया गया। राजस्थान के श्रीगंगानगर से 10 लाख नकद जब्त किए गए, उनके घर से कई आपत्तिजनक दस्तावेज और सामग्री बरामद हुई है।श्रीगंगानगर, बेंगलुरु, जम्मू सहित कई स्थानों पर छापा मारा गया।


No comments: