फखरपुर थाना: शांति व्यवस्था हेतु 4 अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच। थाना फखरपुर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से तीन मामलों में धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत 4 अभियुक्तों को निवारक कार्रवाई में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष संजीव चौहान के नेतृत्व वाली टीम ने यह कार्रवाई 8 दिसंबर 2025 को अंजाम दी।गिरफ्तार अभियुक्त:राम कुमार (45 वर्ष), पुत्र स्व. गनीराम, निवासी यादवपुरी जैता मयंकर यादव (32 वर्ष), पुत्र स्व. गनीराम, निवासी यादवपुरी जैतान वाज शरीफ (26 वर्ष), पुत्र मैनूद्दीन, निवासी ग्राम सरायकाजी संदीप यादव (32 वर्ष), पुत्र ओम प्रकाश, निवासी ग्राम बटुरहा गिरफ्तारी टीम: व0उ0नि0 संजीव वर्मा, उ0नि0 अजीत त्रिपाठी, उ0नि0 राम जियावन यादव, हे0का0 अरविन्द यादव, का0 जय प्रकाश, अनिल यादव। यह अभियान अपराध रोकथाम एवं कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

No comments:
Post a Comment