Dec 18, 2025

पुलिस द्वारा गो-तस्करी करने के 15,000/- ईनामिया वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज श्री राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0स0- 09/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त तालिब अंसारी पुत्र इजहार को सरयू पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

जानिए पूरा मामला 

दिनांक 12/13.01.2025 की रात में थाना कर्नलगंज के उ0नि0 अंकित सिंह मय फोर्स रात्रि गश्त व क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे, जहाँगिरवा क्रासिंग के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक यूपी 50 एटी 1255 तेज गति से कर्नलगंज की तरफ से आता दिखाई दिया उक्त चालक द्वारा चेकिंग देखकर घबड़ाकर पीछे मुड़कर भागने के प्रयास में तेज गति के कारण ट्रक पलट गया । काफी अंधेरा होने के कारण ट्रक चालक अज्ञात वाहन से भाग गये । ट्रक जिसमें गोवंश लदे हुए थे उसे कब्जा पुलिस में लेकर घटना के संबंध में बरामदगी के आधार पर थाना कर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । विवेचना के दौरान मुकदमे के संबंध में वाहन (ट्रक) स्वामी मंजेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। किन्तु अन्य अभियुक्त तालिब अन्सारी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था, जिसके पश्चात पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्रीमान विनीत जायसवाल द्वारा तालिब अंसारी पुत्र इजहार निवासी ग्राम पटैला थाना खुटहन जनपद जौनपुर पर रु0 15,000/- का पुरस्कार घोषित किया था । आज दिनांक 17/18.12.2025 की रात्रि को थाना कर्नलगंज के उ0नि0 अवनीश शुक्ला मय हमराह फोर्स के साथ क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे, सूचना पर रु0 15,000/- के ईनामिया वांछित अभियुक्त तालिब अंसारी पुत्र इजहार को सरयू पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त
01. तालिब अंसारी पुत्र इजहार उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम पटैला थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0स0- 09/25, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त तालिब अंसारी पुत्र इजहार
01- मु0अ0सं0 106/2021 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना पाटपाररानी जनपद देवरिया 
02- मु0अ0सं0 164/2020 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर अधि0 थाना मई जनपद देवरिया 
03- मु0अ0सं0 104/2024 धारा 3/5ए/8/5 गोवध निवारण अधि0 , 11 पशु क्रूरता अधि0 व 3/25 आयुध अधि0 थाना बरियारपुर जनपद देवरिया 
04- मु0अ0सं0 258/2019 धारा 323/504/506 आईपीसी थाना खुटहना जनपद जौनपुर
05- मु0अ0सं0 233/2023 धारा 147/323/504/506 आईपीसी थाना खुटहना जनपद जौनपुर 
06- मु0अ0सं0 109/2020 धारा 279/338/304ए/427 आईपीसी थाना शाहगंज जनपद जौनपुर 
07- मु0अ0सं0 0004/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0/11 पशु क्रूरता अधि0 /319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़
08- मु0अ0सं0 0001/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया 
09- मु0अ0सं0 157/2020 धारा 307 आईपीसी /3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 /11 पशु क्रूरता अधि0 थाना मईल जनपद देवरिया 
10- मु0अ0सं0 140/2021 धारा 147/323/504/506/294 आईपीसी थाना खुटहन जनपद जौनपुर 
11- 09/2025 धारा 3/5A/8 गौ0 हत्या निवारण अधिनियम उत्तर प्रदेश व धारा 11 पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम 1960 थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा

गिरफ्तारकर्ता टीम
01. उ0नि0 अवनीश शुक्ला मय हमराह 
02. कां0 सत्येन्द्र कुमार 
03. कां0 विवेक सिंह

No comments: