Nov 19, 2025

गन्ना लदे ट्राले से भिड़ंत में युवक की मौत, पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर शुरू की कार्रवाई

 गन्ना लदे ट्राले से भिड़ंत में युवक की मौत, पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर शुरू की कार्रवाई

बहराइच _थाना फखरपुर क्षेत्र के कुंडासर पुलिस चौकी के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार मनोज वर्मा पुत्र परमजीत वर्मा (उम्र लगभग 32 वर्ष), निवासी टेढ़वा अल्पिमिश्र दाखिला दिबियापुर, थाना फखरपुर, मोटरसाइकिल से कैसरगंज से फखरपुर की ओर जा रहे थे।दिनांक 18 नवंबर 2025 को रात करीब 09:50 बजे, पारले मिल मोड़ के पास उनकी मोटरसाइकिल की गन्ना लदे ट्राले से भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही मनोज वर्मा की मृत्यु हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फौती सूचना के आधार पर शव का पंचायतनामा भरकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पुलिस ने शांति एवं व्यवस्था बनाए रखी है।

No comments: