Nov 7, 2025

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

 मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

बहराइच। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत जिले में विभिन्न स्थानों पर मिशन शक्ति टीम द्वारा भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। थाना कैसरगंज, महिला थाना नानपारा, थाना बौण्डी, थाना जरवल रोड सहित अन्य थानों के क्षेत्रों में टीमों ने चौपाल लगाकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा मिशन शक्ति योजना के तहत उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने व समाज में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक जानकारी दी।महिला सुरक्षा और सहायता नंबरों की दी जानकारीजागरूकता सत्र में महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। अपराध की स्थिति में त्वरित सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 181, 108 तथा साइबर अपराध से संबंधित शिकायत हेतु 1930 की जानकारी प्रदान की गई।सरकारी योजनाओं से कराया गया परिचयमिशन शक्ति टीम ने प्रतिभागी महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।मानव तस्करी व आत्मरक्षा पर प्रशिक्षणपुलिस टीम ने मानव तस्करी और बच्चों की तस्करी से बचाव के लिए भी जरूरी सावधानियां बताईं। उपस्थित महिलाओं को आत्मरक्षा के आसान उपाय एवं विपरीत परिस्थितियों से निपटने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।

No comments: