महिला बन्दियों को वितरित किया शालख् बच्चों को बांटे वस्त्र
बहराइच। उ.प्र. राज्य महिला आयोग की मा. अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) डॉ. बबीता सिंह चौहान ने 02 दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान वृहस्पतिवार को जिला कारागार का भ्रमण कर कारागार के चिकित्सालय का निरीक्षण बन्दियों के लिए उपलब्ध करायी जा रही चिकित्सकीय सुविधाओं इत्यादि के बारे में जानकारी की। मा. अध्यक्ष ने महिला बैरक का निरीक्षण करते हुए निरूद्ध महिलाओं को शाल तथा उनके साथ रहे रहे बच्चों को वस्त्र का वितरण किया। कारागार के निरीक्षण के दौरान मा. अध्यक्ष डॉ. चौहान ने पौध रोपण भी किया। इस अवसर पर कारागार अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, जेलर अजय कुमार झा, डिप्टी जेलर अंकित कुमार व डॉ. अनिल वर्मा मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मा. अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जनसुनवाई कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए निर्देश दिया कि कि दहेज़ उत्पीड़न/दहेज हत्या तथा महिला हिंसा से सम्बन्धित मामलों में तत्काल विधिक कार्यवाही की जाय। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि महिला कल्याणार्थ संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर सभी अर्ह महिलाओं को आच्छादित भी किया जाय। जनसुनवाई करते हुए मा. अध्यक्ष ने श्रीमती जया श्रीवास्तव पत्नी जितेन्द्र श्रीवास्तव, नि. मो. खत्रीपुरा, फूलादेवी पत्नी हरिशचन्द्र नि. ग्राम मनगौडिहा, मोतीपुर, रानी पत्नी राजेन्द्र नि. ग्राम रिसिया जमाल, गीता देवी पत्नी कमलेश कुमार, नि. ग्राम निबिया नवाबगंज, सुधरा पत्नी सत्यदेव, नि. ग्राम बाजपेयीपुरवा, हरदी, लीलावती पत्नी अजय कुमार, नि. ग्राम परगहवा, रूपईडीहा, गयादेई पत्नी गया प्रसाद, नि. नन्दवल, बौण्डी, सुमीता पुत्री बजरंगी, नि. कटका मरौठा, हुजूरपुर, कमलेश शुक्ला पुत्री शिवाकान्त शुक्ला, नि. गजाधरपुर, चन्द्रभान सिंह पुत्र स्व. कुंवर बहादुर सिंह, नि. बिरथाना, प्यारेपुर, सावित्री देवी पत्नी उपेन्द्र अवस्थी, नि. रमपुरवा, हरदी, मान सिंह एडवोकेट पुत्र मेवा लाल, नि. उचवा पुरैनी, दरगाह शरीफ, गुड़िया पत्नी त्रिभुवन, ग्राम केनिया, फखरपुर, सबीना बेगम पत्नी शरीफ अहमद, नि. बंदरियाबाग, घोसियाना व संगीता देवी पत्नी जितेन्द्र, नि. सलारगंज से सम्बन्धित प्रकरणों की सुनवाई करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

No comments:
Post a Comment