करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दत्त नगर (सुदई पुरवा) में जमीनी विवाद में विगत दिनों सुभाष मिश्रा की हत्या कर दी गई थी।
अधिवक्ता हत्याकांड मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले में नामजद आरोपी (अरुण कुमार मिश्र, हरीशरण मिश्र, रामकेवल मिश्र, संतोष मिश्र पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए थे । उसके बाद अब (ध्रुव दुबे, चंदन मिश्र, बृजेश कुमार मिश्र को भी अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है। अधिवक्ता सुभाष मिश्रा मर्डर मामले में लापरवाही के आरोप में बीट दरोगा मोहम्मद गुफरान को लाइन हाजिर कर दिया गया है तथा एसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र राय की भूमिका की भी जांच चल रही है।
No comments:
Post a Comment