Nov 7, 2025

सक्षम एवं तैयार गोण्डा : संकल्प, उद्देश्य व समृद्धि” विषय पर सरयू डिग्री कॉलेज में गोष्ठी



करनैलगंज/गोण्डा - “समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश @2047 विजन” के अन्तर्गत “सक्षम एवं तैयार गोण्डा : संकल्प, उद्देश्य व समृद्धि” विषय पर आज एक संगोष्ठी का आयोजन सरयू डिग्री कॉलेज, करनैलगंज में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर बी सिंह ने की।
संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रो० शैलेन्द्र नाथ मिश्र (लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, गोण्डा), विशिष्ट वक्ता डॉ. मनोज कुमार मिश्र, एडीओ करनैलगंज श्री राकेश गुप्ता, एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री दिनेश प्रताप सिंह रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर व वैज लगाकर स्वागत किया गया।
प्राचार्य डॉ. आर बी सिंह ने कहा कि – “युवा ही राष्ट्र की सच्ची शक्ति हैं। यदि हम अपने जिले गोण्डा को सक्षम बनाएँगे, तो उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनने से कोई नहीं रोक सकता। हमें 2047 के विजन को साकार करने के लिए शिक्षा, तकनीक और नैतिक मूल्यों को एक साथ बढ़ाना होगा।”जनपद स्तर पर एम्स जैसी चिकित्सा व्यवस्था एवं सड़क,रेल, पर्यटन आदि की उत्तम कनेक्टिविटी होना चाहिए।जनपद के बुनियादी ढांचा को मजबूत करने तथा छोटे एवं मध्यम उद्योगों को विकसित किया जाय,हस्त शिल्प, डेयरी, मत्स्य पालन,कृषि की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए सुझाव दिया।
मुख्य अतिथि प्रो० शैलेन्द्र नाथ मिश्र ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा – “विकास केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक उत्थान से भी जुड़ा है। हमें अपने स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर आत्मनिर्भर गोण्डा का निर्माण करना होगा।”डा मनोज कुमार मिश्र ने कृषि एवं ग्रामीण विकास तथा स्वच्छता पर विचार व्यक्त किया। ए डी ओ श्री राकेश गुप्ता ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय  के प्रवक्ता मार्शल स्टालिन ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ शैलेन्द्र बहादुर सिंह, डॉ संजय सिंह, डॉ ममता मिश्रा, डॉ अन्तिमा सिंह, डॉ अजय सिंह, डॉ विजय यादव, डॉ ओम प्रकाश सिंह, प्रवेश वर्मा शिवकुमार मौर्य विनोद पाण्डेय अमित सिंह,एन सी  सी केयर टेकर शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ  की गरिमामयी उपस्थिति रही।

No comments: