Nov 4, 2025

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

 मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

बहराइच। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों—थाना नवाबगंज, कोतवाली नगर, कैसरगंज, दरगाह शरीफ, विशेश्वरगंज, बौण्डी, महिला थाना व जरवल रोड सहित अन्य थानों में मिशन शक्ति टीम द्वारा भ्रमण कर चौपाल लगाई गई और महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। टीम ने महिलाओं पर हो रहे अपराधों की रोकथाम और उनकी समस्याओं के निस्तारण के प्रति संवेदनशीलता दिखाने पर बल दिया।महिलाओं को टोल फ्री नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 181, 108 तथा साइबर अपराध की शिकायत हेतु 1930 की जानकारी दी गई। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं से भी अवगत कराया गया।पुलिस टीम ने मानव तस्करी एवं बाल तस्करी जैसे गंभीर अपराधों की रोकथाम के उपाय बताते हुए इन्हें पहचानने और रिपोर्ट करने के तरीके समझाए। अंत में महिलाओं को आत्मरक्षा के सरल उपाय और खतरनाक परिस्थितियों से सुरक्षित निकलने के व्यावहारिक तरीके भी सिखाए गए।

No comments: