Oct 27, 2025

सांसद खेल स्पर्धा का तीसरा दिन, कार्यक्रम में पहुंची एसडीएम नेहा मिश्रा

करनैलगंज/ गोण्डा -  स्थित सरयू डिग्री कॉलेज में सांसद खेल स्पर्धा के तहत तीन दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन उपजिलाधिकारी सुश्री नेहा मिश्रा एवं सीओ राजेश सिंह,त्रिलोकी सिंह चौहान ,कर्नलगंज ने मुख्य अतिथि के रूप में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। तीसरे दिन में करनैलगंज व परसपुर विकासखंड के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैदान में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया,एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, 200 मीटर दौड़,400 मीटर दौड़ , लंबी कूद ,रस्सा कसी सहित कई खेल  हुए।कर्नलगंज रस्साकसी बालिका तुलसी इंटर कॉलेज से पायल प्रथम,सरयू डिग्री कॉलेज से महक द्वितीय,परसपुर TSC से नंदिनी प्रथम आदर्श बालिका इंटर कॉलेज से तृप्ति द्वितीय एवं जूनियर बालक कबड्डी कर्नलगंज से बुदवालिया विनर,ATS रनर,जूनियर ATS से विनर ,तुलसी इत्र कॉलेज रनर टीम,जूनियर बालक कबड्डी परसपुर से छतौनी विनर,नन्दौर रनर अप ,बालक सीनियर कबड्डी परसपुर  छतौनी (वीर)विनर,TS कॉलेज से शौर्य प्रताप सिंह,ने सांसद खेल महोत्सव में  स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी डॉ परमेश्वर सिंह,भाजपा नेता अशोक सिंह ,डॉ नवीन सिंह नंदिनी नगर पी जी कॉलेज, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर.बी. सिंह, डॉ त्रिपुरारी दुबे, मार्शल स्टालिन , ओपी सिंह,डॉ शैलेन्द्र बहादुर सिंह, डॉ अंतिमा सिंह जगन्नाथ तिवारी,स्वामी नाथ चौधरी,प्रवेश कुमार खेल प्रशिक्षक डॉ हरिनाथ सिंह,डॉ रजनीश पांडे,डॉ दिलीप सिंह,डॉ एस पी सिंह,डॉ आशीष सिंह अन्य स्टाफ ,सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और दर्शक उपस्थित रहे।

No comments: