विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं दिखायेंगे अपनी प्रतिभा
महराज सिंह इंटर कॉलेज में 06 नवंबर को आयोजित होगी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता
बहराइच । बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा को निखारने के लिए जिला विज्ञान क्लब के द्वारा जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन 06 नवंबर 2025 को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता महराज सिंह इंटर कॉलेज बहराइच में सुबह 9 बजे से शुरु होगी। जिसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डॉ नंद कुमार शुक्ल ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देशन में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभाओं को निखारकर उन्हें मंच प्रदान करना है। जिससे वह विज्ञान से संबंधित नवाचार व अपने तैयार मॉडल का प्रदर्शन कर सकें। जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता का मुख्य विषय वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान रखा गया है, जिसके अंतर्गत 22 उपविषय भी निर्धारित किए गए हैं। जिस पर विद्यार्थी अपने-अपने मॉडल को तैयार कर प्रदर्शन करेंगे। किसी भी दशा में थर्माकॉल या प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने मॉडल प्रतियोगिता में शामिल नहीं किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने बताया कि सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है, कि वह अपने अपने विद्यालयों में विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता संपन्न कराते हुए प्रथम तीन विजेता मॉडल के नाम जिला स्तरीय प्रदर्शनी के लिए शीघ्र भेजना सुनिश्चित करें।
No comments:
Post a Comment