गोण्डा - रामू दीक्षित पुत्र दीपनरायन दीक्षित निवासी ग्राम छोटीपुरवा मौजा परसा गोण्डरी थाना कर्नलगंज गोण्डा द्वारा थाना को0कर्नलगंज को सूचना दी गई कि दिनांक 10/11.09.2024 की देर रात्रि वह परिवारीजनों के साथ घर के बाहर सो रहे थे कि घर के पीछे वाले दरवाजे की तरफ आहट होने पर टार्च की रोशनी में देखने पर तीन अज्ञात चोर खड़े दिखायी दिए, जिनमें से एक व्यक्ति ने फायर कर दिया जिससे उसके भाई को गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया तथा चोर मौके से फरार हो गये। । उक्त सूचना पर थाना को0 कर्नलगंज पर मु0अ0सं0-411/2024, धारा 331(8) बीएनएस बनाम 03 व्यक्ति अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना के शीघ्र अनावरण करने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा एसओजी/सर्विलांस टीम सहित 04 टीमों का गठन कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्नलगंज को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। दिनांक 21.09.2024 को घटना के सफल अनावरण के क्रम में पुलिस मुठभेड़ में आरोपी 01. बच्चन ( मुठभेड़ में घायल) व 02. राजेश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 20,000/- रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल पल्सर, 01 अदद अवैध देशी तमंचा मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद फायर शुदा कारतूस .12 बोर बरामद किया गया था। तथा अभियुक्त पिन्टू उर्फ संदीप गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। दिनांक 07.07.2026 को फरार चल रहे आरोपी अभियुक्त पिन्टू उर्फ संदीप पुत्र जीवनलाल निवासी ग्राम बौनापुर लोनियनपुरवा थाना कौड़िया जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
Jul 7, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment