Oct 31, 2025

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर गहरी खाईं में पलटी, एक की मौत, कई गंभीर

सुल्तानपुर - जिले के बल्दीराय थानाक्षेत्र अंतर्गत चलटेरी  स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस - वे पर दर्दनाक हादसा हो गया, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार रेलिंग तोड़कर गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिये  स्थानीय अस्पताल भेजवाया गया, वहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।

No comments: