Oct 15, 2025

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

 मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

बहराइच। आज दिनांक 15 अक्तूबर 2025 को ग्राम शेरपुरवा, दा0 सरायकाजी, थाना फखरपुर, जनपद बहराइच में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत एक चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में मिशन शक्ति टीम तथा एंटी रोमियो टीम की संयुक्त उपस्थिति रही।चौपाल में मौजूद ग्रामीण महिलाओं, बालिकाओं, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं सहित स्थानीय प्रतिनिधियों को उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों के प्रति सजग और जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान महिला संबंधी अपराधों की शिकायत हेतु टोल फ्री नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 181, 108 आदि तथा साइबर अपराध से संबंधित शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई।चौपाल में बालिकाओं से उनकी व्यक्तिगत समस्याओं पर चर्चा की गई और उन्हें सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता से जुड़ी उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।मिशन शक्ति टीम:नि0अ0 समर सिंह, उ0नि0 श्याम सिंह, हे0का0 रामानंद यादव, का0 जय प्रकाश, म0का0 कीर्ति देवी, म0का0 कुसुम चौधरी, म0का0 शालिनी सिंह मौजूद रहीं।

No comments: