करनैलगंज /गोण्डा - अपनी खासियत की बदौलत नगर पालिका परिषद में कई बार मेंबर बनकर अपनी अलग छाप छोड़ने वाले साबिर मेंबर के नाम से मशहूर साबिर मेंबर का इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर पर उनके भैरवनाथ मोहल्ला स्थित आवास पर भारी हुजूम उमड़ पड़ा। हरदिल अजीज साबिर मेंबर लंबे अरसे से बीमारी से ग्रसित थे,जिनका इलाज चल रहा, डाक्टरों की राय के मुताबिक इन दिनों वह घर पर ही रह रहे थे, बुधवार को अपने आवास पर अंतिम सांस लेकर संसार को अलविदा कह दिया। अपने कर्तव्यों के प्रति कर्मठ,ईमान व सादगी के पर्याय अपनों के प्रति सदैव समर्पित रहने वाले साबिर मेंबर अपनी सहज कार्यशैली की बदौलत स्थानीय नगर पालिका परिषद में भैरवनाथ वार्ड से कई बार मेंबर बनकर जनता की सेवा की। पिछले चुनाव में भी जनता ने उन्हें सर मत्थे बिठाकर अपना नेता (मेंबर)चुना। साबिर मेंबर के निधन की खबर पाकर पूर्व चेयरमेन शमीम अहमद, अच्छन, वसीम अहमद, फहीम अहमद, उर्फ पप्पू, सालिम, डॉ. रामतेज सभासद,जमील राईनी सभासद, इरफान सभासद, परवेज सभासद तौकीर अहमद, इफ्तिखार अंसारी तथा नगर पालिका परिषद स्टाफ एवं सभासद कई सभासदों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। उनके अंतिम दर्शन के लिए कस्बे के प्रतिष्ठित कारोबारी, संभ्रांतजनों सहित भारी तादात में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
Sep 17, 2025
नहीं रहे कई बार के मेंबर व सादगी के पर्याय साबिर सभासद, उमड़ा हुजूम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment