Sep 17, 2025

देर रात में युवक को मारी गई गोली, नाजुक हालत में ट्रॉमा रेफर

लखनऊ - देर रात में अज्ञात हमलावरों ने युवक को   गोली मारकर घायल कर दिया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना गुडम्बा थानाक्षेत्र की है, जहां 24 वर्षीय युवक आसिफ गाजी को हमलावरों ने गोली मार दिया, कंधे पर गोली लगने से युवक तड़फड़ाने लगा 
लोगों द्वारा उसे रेजेन्सी हॉस्पिटल लाया गया जहां  डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि जमीन व पैसों के लेन-देन के विवाद में आसिफ गोली मारी गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने किया साक्ष्य संकलन किया। फिलहाल प्रथम दृष्टया घटना में दो लोगों के नाम आए सामने आए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगा दी हैं।

No comments: