Sep 16, 2025

पूर्व विधायक सहित कईयों ने मिलकर डकारे एक करोड़, अब हुई एफआईआर

गोण्डा - पूर्व विधायक पर विजिलेंस ने शिकंजा कस दिया है, उनके ऊपर गलत दवाओं के कारोबार का आरोप है। आज से 8 साल पुरानी विजलेंस जांच में आयोध्या के विजलेंस इंस्पेक्टर द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। विजिलेंस द्वारा दर्ज कराए गए मामले में जनपद बहराइच के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव का नाम जुड़ा है। मामले में गोण्डा के तत्कालीन सीएमओ संतोष श्रीवास्तव,तत्कालीन अपर निदेशक चिकित्सा डॉ आभा आशुतोष,तत्कालीन प्रधान सहायक रामचंद्र सोनी तथा आर.पी. ग्रुप आफ कंस्ट्रक्शन के राजेंद्र श्रीवास्तव का नाम शामिल बताया जा रहा है। वर्ष 2017 व 2018 के बीच का मामला है,आरोप है कि इन सबने एक दूसरे के साथ से मिलकर एक करोड़ डकार लिए।
जिले के हलधरमऊ  व कटरा बाजार के अस्पताल की बिल्डिंग निर्माण का पैसा आया था, जिसे आरोपियों ने साठगांठ कर हजम कर लिया। बताया जा रहा है कि मामले में कई अन्य आरोपी मृतक हो चुके हैं । मामले में टेंडर की नियम शर्तों को ताख पर रखकर लंबा खेल खेला गया।

No comments: