जिला गन्ना अधिकारी ने पारले क्षेत्र का भ्रमण करके गन्ना फसल का किया निरीक्षण
बहराइच। पारले चीनी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मिथौरा, मूसेपुर, कोहली, बदरौली, मैना, सौगहना, परसेंडी का भ्रमण जिला गन्ना अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने टीम के साथ बुधवार को किया। टीम द्वारा गन्ना फसल में रोग एवं कीड़ो की गहनता से जाँच की गई। 0238 प्रजाति के प्लाटों को अधिकतर देखा गया। साथ ही अन्य प्रजाति जैसे - 0118,16202, 94184,14201 के प्लाट भी देखे गए। किसी भी प्लाट में किसी प्रकार का कोई रोग एवं कीट नहीं पाया गया। फसल की बढ़वार अच्छी है। किसान गन्ना बंधाई कार्य कर रहे है। मिल एवं विभागीय फील्ड स्टाफ को जिला गन्ना अधिकारी द्वारा सभी अच्छे जो प्लॉट है उनकी बंधाई शत - प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही चीनी मिल प्रतिनिधि संजीव राठी और विभागीय सभी अधिकारियों को गन्ना फसल की बराबर निगरानी करने हेतु फील्ड भ्रमण अधिक से अधिक करने की सलाह दी। उपस्थित किसानो को जिला गन्ना अधिकारी बहराइच द्वारा कहा गया की गन्ना फसल मैं किसी भी प्रकार का रोग एवं कीड़ा दिखाई दे तो तत्काल चीनी मिल स्टाफ एवं विभाग को सुचना दे। जिससे समय पर फसल का प्रबंधन किया जा सके। क्षेत्र भ्रमण के समय साथ में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक, सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति बहराइच, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक परसेंडी एवं नानपारा, उप मुख्य गन्ना प्रबंधक पारले और काफी संख्या में किसान मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment