गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 219/2025 धारा 85,115(2),352,351(3),124(1) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट से सम्बन्धित 05 आरोपी अभियुक्तगण 01. विजय कुमार गुप्ता पुत्र नन्नन प्रसाद 02. सचिन कुमार गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता 03. शुभम कुमार गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता 04. अजय कुमार गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता 05. श्रीमती रेखा देवी पत्नी विजय कुमार गुप्ता को हनुमान नगर तिराहा खोड़ारे बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को वादी शुभम् पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी ग्राम पुरैना पाण्डेय मानिकचंद चौराहा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती द्वारा थाना खोड़ारे में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी बहन की शादी 03 वर्ष पूर्व सचिन कुमार गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता निवासी ग्राम औसानी झलिहवा थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उनकी बहन को उसके पति व ससुरालीजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था, दिनांक 04/08/25 को वह अपनी मां और भाई के साथ बहन की ससुराल समझौता करने के इरादे से गए, जहाँ बहन के पति एवं सुसरालीजनों द्वारा गाली गुप्ता देते हुए मारपीट की गई जिसका विरोध करने पर दुकान में रखा तेजाब लड़की पक्ष के लोगों पर फेंक दिया जिससे वादी, वादी की माँ, बहन और भाई जल गए। वादी की तहरीर पर थाना खोड़ारे में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 05.08.2025 को विवेचना के दौरान अभियुक्तगण 01. विजय कुमार गुप्ता पुत्र नन्नन प्रसाद (ससुर) 02. सचिन कुमार गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता (पति) 03. शुभम कुमार गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता (देवर) 04. अजय कुमार गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता (देवर) 05. श्रीमती रेखा देवी पत्नी विजय कुमार गुप्ता (सास) निवासीगण ग्राम औसानी झलिहवा थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा को थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. विजय कुमार गुप्ता पुत्र नन्नन प्रसाद (ससुर)
02. सचिन कुमार गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता (पति)
03. शुभम कुमार गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता (देवर)
04. अजय कुमार गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता (देवर)
05. श्रीमती रेखा देवी पत्नी विजय कुमार गुप्ता (सास) नि0 गण ग्राम औसानी झलिहवा थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा ।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0 219/2025 धारा 85,115(2),352,351(3),124(1) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा ।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 अवनीश यादव
02. हे0का0 उग्रसेन यादव
03. हे0का0 सुनील चौधरी
04. का0 आदर्श कुमार वर्मा
05. का0 विवेक सिंह
06. म0आ0 ऋतिका सिंह
No comments:
Post a Comment