गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त अर्पित मौर्या पुत्र मुन्ना उर्फ सत्यनारायण मौर्या निवासी ग्राम महिपतगंज बुढवलिया थाना को0कर्नलगंज, जनपद गोण्डा को महिपतगंज कठीपुरवा मार्ग आंगनवाड़ी केन्द्र के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध रिवाल्वर बरामद किया गया।
जानिए पूरा मामला
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दिनांक 30.04.2026 को थाना को0 कर्नलगंज के उ0नि0मृत्युजंय सिंह मय हमराह पुलिस बल के साथ तलाश वांछित अभि0/ रात्रि गश्त हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे। दौरान गश्त मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त अर्पित मौर्या पुत्र मुन्ना उर्फ सत्यनारायण मौर्या निवासी ग्राम महिपतगंज बुढवलिया थाना को0कर्नलगंज, जनपद गोण्डा को महिपतगंज कठीपुरवा मार्ग आंगनवाड़ी केन्द्र के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध रिवाल्वर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 कर्नलंगगज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. अर्पित मौर्या पुत्र मुन्ना उर्फ सत्यनारायण मौर्या निवासी ग्राम महिपतगंज बुढवलिया थाना को0कर्नलगंज, जनपद गोण्डा।
No comments:
Post a Comment