बाराबंकी - तेज रफ्तार से जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि बस गोरखपुर से यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी , तभी राम सनेही घाट के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में ढ़ाई दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मामले की सूचना मिलते ही मौके परएसडीएम ,ए एसपी भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने सभी घायलों को बस से बाहर निकाला और इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को रेफर कर दिया गया।
Aug 14, 2025
अनियंत्रित होकर पलटी डबल टेकर बस, दर्जनों यात्री घायल, मची चीख पुकार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment