Aug 22, 2025

ट्रक की टक्कर से युवक की गंभीर रूप से घायल ,इलाज के दौरान हुई मौत

 ट्रक की टक्कर से युवक की गंभीर रूप से घायल ,इलाज के दौरान हुई मौत 

बहराइच,-थाना क्षेत्र कैसरगंज अंतर्गत लखनऊ बहराइच राजमार्ग स्थित परमहंस डिग्री कॉलेज के निकट कैसरगंज से जरवलरोड जा रहे युवक को ट्रक ने ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई  प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक मुन्नीलाल पुत्र जगदीश उम्र लगभग 30वर्ष अपने घर से गोड़हिया नंबर 1 के जयराज सिंह पूरवा से जरवल रोड मजदूरी करने जा रहा था स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई घटना की सूचना परिजनों को लगी तो गांव में कोहराम मच गया स्थानीय लोगो द्वारा कैसरगंज पुलिस सूचना दी गई कैसरगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

No comments: