गोण्डा - रविवार को भारतीय मजदूर संघ, जनपद गोंडा इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन आज जिला पंचायत सभागार, गोंडा में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में डाक, रेलवे, स्वास्थ्य, परिवहन, चीनी मिल एवं अन्य असंगठित क्षेत्रों से जुड़े सैकड़ों कर्मचारियों एवं श्रमिक प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिं ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठित श्रमिक शक्ति का राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान है।
श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा व स्थायी रोजगार की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से कर्मचारियों की आवाज़ को सशक्त बनाने की जरूरत है। वहीं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रवीण जी एवं भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने संगठन की भूमिका, कार्यकर्ताओं की निष्ठा एवं समाज में श्रमिकों की गरिमा पर अपने विचार रखे। कार्यकता में मुख्य वक्ता रामनिवास सिंह (प्रदेश संगठन मंत्री, भारतीय मजदूर संघ) एवं प्रदीप राय (प्रांतीय मंत्री) ने संगठन की उपलब्धियों, वर्तमान संघर्षों तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस दौरान
संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों की समस्याएँ,
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को संगठित करने के लिए चल रहे विशेष अभियान,
संगठन के डिजिटलीकरण और युवा भागीदारी की योजनाएँ, आदि विषयों पर चर्चा हुई।
वक्ताओं ने संगठनात्मक एकता, अनुशासन एवं सेवा के संकल्प को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।
वक्ताओं के ओजस्वी मार्गदर्शन के पश्चात वर्तमान कार्यकारिणी को विधिवत भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें निम्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया।
अध्यक्ष- चंद्रभान दत्त दूबे, कार्यकारी अध्यक्ष- आयूष सिंह, उपाध्यक्ष संधांशु मिश्रा, जिला महामंत्री- प्रकाशमान सिंह , संगठन मंत्री- वीरेंद्र प्रताप सिंह,
कोषाध्यक्ष- अनूप कुमार गुप्ता एवं सह मंत्री के रूप में
No comments:
Post a Comment