गोण्डा - वादी राधेश्याम पुत्र रामनारायण राजभर नि0 ग्राम रामपुर ग्रन्ट थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर द्वारा थाना खोड़ारे में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी पुत्री की शादी ग्राम केशवनगर ग्रन्ट पूर्वी के रहने वाले अशोक राजभर से हुई थी। विवाह के पश्चात ही ससुराल पक्ष द्वारा उनकी बेटी को लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। अत्यधिक प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। वादी की तहरीर पर थाना खोड़ारे में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकत हुआ। आज दिनांक 25.07.2025 को थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त अशोक कुमार भारद्वाज उर्फ अशोक राजभर पुत्र रामशब्द नि0 ग्राम केशवनगर ग्रन्ट पूर्वी थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा को ग्राम केशवनगर ग्रन्ट पूर्वी से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
Jul 25, 2025
पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment