May 3, 2026

लाइसेंसी बन्दूक लेकर लोगों को धमकाने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 गोण्डा - विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा लाइसेंसी बन्दूक लेकर लोगों को धमकाने वाले अभियुक्त प्रत्यूष पाण्डेय उर्फ पियूष पाण्डेय पुत्र दिनेश चन्द्र पाण्डेय निवासी जानकी नगर, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया। 
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जो सार्वजनिक स्थान पर लाइसेंसी बन्दूक लेकर आमजन को भयभीत/धमका रहा था। दिनांक 02.05.2026 को पीआरवी 7366 को इवेन्ट संख्या 28216 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गल्ला मण्डी के सामने भांग की दुकान के पास एक व्यक्ति बन्दूक लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल पहुंची पीआरवी टीम द्वारा मौके से एक व्यक्ति को एक अदद लाइसेंसी 12 बोर बन्दूक सहित पकड़कर थाना कोतवाली नगर लाया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम प्रत्यूष पाण्डेय उर्फ पियूष पाण्डेय पुत्र दिनेश चन्द्र पाण्डेय निवासी जानकी नगर, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा बताया। जांच के दौरान बरामद बन्दूक उसके पिता के नाम पंजीकृत पाई गई, जिसे अभियुक्त द्वारा बिना वैध अनुमति सार्वजनिक स्थान पर लेकर लोगों को धमकाने के लिए प्रयोग किया जा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया। 


No comments: