Jul 8, 2025

बाप को चाकू से मारकर मरणासन्न करने वाला मयंक गिरफ्तार



करनैलगंज /गोण्डा - सोमवार को समय लगभग 11ः30 बजे प्रार्थिनी शकुन्तला पत्नी स्व. गुरदीन, निवासी ग्राम बुढवलिया, थाना को0 कर्नलगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कर्नलगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि उसके पोते मयंक वर्मा पुत्र मनोज वर्मा ने घरेलू विवाद को लेकर जान से मारने की नीयत से उसके पुत्र मनोज वर्मा पर चाकू से हमला कर दिया है। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल को उपचार हेतु मुस्तफाबाद सीएचसी भिजवाया गया है। वादिनी की तहरीर पर थाना को0 कर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 08.07.2025 को थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा घटना कारित करने के आरोपी अभियुक्त मयंक वर्मा पुत्र मनोज वर्मा नि0 बुढवलिया थाना को0 कर्नलगंज जनपद गोण्डा को जरवल रोड तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त
01. मयंक वर्मा पुत्र मनोज वर्मा नि0 बुढवलिया थाना को0 कर्नलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0स0-245/2025 धारा 109(1) बीएनएस थाना को0 कर्नलगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तारकर्ता टीम
01. उ0नि0 अंकित सिंह।
02. का0 नवीन कुमार सिंह।


No comments: