गोण्डा - विगत 24/25.04.2025 की रात्रि समय लगभग 2ः30 बजे थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के रहने वाले देवीदीन पुत्र पाटनदीन निवासी पूरे तिलक धन्नीपुरवा डिक्सिर के घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की जा रही थी। चोरी की घटना के दौरान घर के एक सदस्य के जग जाने एवं बदमाशों को पकड़ने के प्रयास में बदमाशों द्वारा उसको गोली मार दी गयी थी। जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल गोण्डा लाया गया था जहां पर डाक्टरो द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया था। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था। वादी देवीदीन की तहरीर पर थाना उमरीबेगमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के पर्यवेक्षण में 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया था तथा प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस को भी घटना के सफल अनावरण हेतु लगाया गया । दिनांक 08/09.05.2025 की रात्रि एस0ओ0जी0/सर्विलांस व थाना उमरीबेगमगंज की संयुक्त पुलिस टीम अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में रवाना थी कि सूचना प्राप्त हुई की उक्त मुकदमें के वांछित अभियुक्तगण दुर्गापुर मोड़ की तरफ मोटरसाईकिल से आ रहा है । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दुर्गापुर मोड़ के पास शातिर बदमाशों को घेराबन्दी कर पकड़ने का प्रयास किया गया। जिसमें बदमाशों द्वारा स्वयं को घिरता हुआ पाकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गयी । आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में 02 बदमाशों- 01. बृजेश उर्फ छोटू पासी, 02. पल्लू पासी के पैर में गोली लगी तथा एक बदमाश नानमुन्ना लोध को पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्तगणों के कब्जे से 01 अदद पिस्टल .32 बोर मय 01 अदद खोखा व 01 अदद जिन्दा कारतूस, 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद खोखा व 02 अदद जिन्दा कारतूस, चोरी करने के उपकरण, सोने चांदी के आभूषण व घटना में प्रयुक्त 01 अदद प्लेटिना मोटरसाईकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. बृजेश उर्फ छोटू पासी पुत्र शिव बहादुर पासी नि0 मदनवा राजापुर थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
02. पल्लू पासी पुत्र विश्राम पासी नि0 अकनिया माझा पसीयन परुवा पस्का थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
03. नानमुन्ना लोध पुत्र हुसई उर्फ संगमलाल नि0 सुर्जन पाण्डेय पुरवा मौजाज सौनौली मोहम्मदपुर थाना उमरीबेगमगंज।
अनावरित अभियोग
01. मु0अ0सं0-95/25, धारा 331(8),331(4),310(2),310(3),317(3) व 109, 3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-103/25, धारा 109 बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
बरामदगी
01. 01 अदद अवैध पिस्टल मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस।
02. 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा व 02 अदद खोखा कारतूस।
03. चोरी का माल( 01 अदद मंगलसूत्र, 01 अदद नथुनी, 01 जोड़ी टप्स, 01 अदद अंगूठी, 01 अदद मटर माला, 02 जोड़ी पायल, 04 जोड़ी बिछिया व 4090 रू0 नगद)
अभियुक्त बृजेश पासी का आपराधिक इतिहास
01. मु0अ0सं0-404/24, धारा 305,317(2),331(4) बीएनएस थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-557/24, धारा 305(ए),317(2),331(4) बीएनएस थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-274/24, धारा 305,317(2),331(4) बीएनएस थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
04. मु0अ0सं0-295/24, धारा 305(ए),317(2),331(4) बीएनएस थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
*अभियुक्त नानमुन्ना पुत्र स्व0 हुसई उर्फ संगमलाल का आपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0सं0-06/2009, धारा 363,366,376 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-20/20, धारा 399,402 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
*अभियुक्त पल्लू पासी का आपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0सं0-8/21, धारा 379 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-24/21, धारा 401 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-64/21, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
04. मु0अ0सं0-324/19, धारा 399,402 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
05. मु0अ0सं0-326/19, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
06. मु0अ0सं0-328/20, धारा 380,411,457 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
07. मु0अ0सं0-241/11, धारा 34,401 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
08. मु0अ0सं0-243/11, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
09. मु0अ0सं0-257/12, धारा 60 आबकारी अधि0 थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
10. मु0अ0सं0-365/12, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
11. मु0अ0सं0-875/11, धारा 457,380 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
12. मु0अ0सं0-3/18, धारा 392,411 भादवि थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
13. मु0अ0सं0-268/22, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
14. मु0अ0सं0-968/20, धारा 380,411,457 भादवि थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।
गिरफ्तारकर्ता टीम
01. प्र0नि0 नरेन्द्र प्रताप राय थाना उमरीबेगमगंज।
02. प्र0नि0 निर्भय नारायण सिंह थाना धानेपुर।
03. थानाध्यक्ष नवाबगंज अभय सिंह।
04. व0उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार गौतम थाना उमरीबेगमगंज।
05. उ0नि0 अमित यादव थाना उमरीबेगमगंज।
06. उ0नि0 बृजेश यादव थाना उमरीबेगमगंज।
07. उ0नि0 अभिेलेख तिवारी थाना उमरीबेगमगंज।
08. उ0नि0 सुनील कुमार यादव थाना उमरीबेगमगंज
09. हेड का0 रविन्द्र प्रताप यादव एस0ओ0जी0।
10. हेड का0 रणधीर सिंह एस0ओ0जी0।
11. हेड का0 हृदय नारायण दीक्षित एस0ओ0जी0।
12. हेेड का0 मनीष कुमार।
13. हेड का0 मुस्ताक अहमद।
14. हेड का0 रामप्रीति यादव।
15. का0 अमितेश सिंह एस0ओ0जी0।
16. का0 अंशुमान पाण्डेय एस0ओ0जी0।
No comments:
Post a Comment