वाराणसी-कानपुर और राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के 43 जिलों में कोहरा छाया है।दृश्यता महज 100 मीटर रह गई है। पछुआ हवा ने असर दिखाना शुरु कर दिया है सर्द हवाओं से ठंड बढ़ गई है।उरई सबसे गर्म रहा तो मेरठ सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.3°C दर्ज किया गया ठंड के मामले में अयोध्या दूसरे पायदान पर था वहां तापमान 6.5°C तापमान दर्ज हुआ है।
मौसम विभाग वैज्ञानिकों के अनुसार सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, संभल, अमरोहा, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, अंबेडकरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है कि आज-कल प्रदेश के 38 जिलों में बारिश हो सकती है। इससे प्रदेश का तापमान तेजी से नीचे गिरेगा।
No comments:
Post a Comment