Breaking





Jun 19, 2024

शादी का झांसा देकर किया दुराचार,धर्म परिवर्तन का भी आरोप

 

शादी का झांसा देकर लड़की के साथ दुराचार



गोण्डा - थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर लड़की के साथ दुराचार करने वाले अभियुक्त को गया गिरफ्तार कर लिया गया।बीते 18 जून 2024 को थाना खोड़ारे क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की द्वारा थाना खोड़ारे में लिखित तहरीर दी गयी थी कि विपक्षी ताज मोहम्मद उर्फ नायाब द्वारा उसके साथ शादी करने का झांसा देकर दुराचार किया गया है तथा जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दी गयी है। वादिनी की तहरीर पर थाना खोड़ारे पर मु0अ0सं0-131/23, धारा 376(2)(एन), 504, 506 भादवि, 3(2)(5) एस0सी0एस0टी0 एक्ट व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधि0 बनाम ताज मोहम्मद उर्फ नायाब के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी मनकापुर द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान आरोपी अभियुक्त ताज मोहम्मद उर्फ नायाब को थाना खोड़ारे पुलिस टीम द्वारा बभनान रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 


गिरफ्तार अभियुक्त-

01. ताज मोहम्मद उर्फ नायाब पुत्र लाल मोहम्मद उर्फ लल्लू बाब नि0 ग्राम बुझवा परसा थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग-

01.  मु0अ0सं0-131/23, धारा 376(2)(एन),504,506 भादवि, 3(2)(5) एस0सी0एस0टी0 एक्ट व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधि0 थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।


गिरफ्तार कर्ता टीम-

01. प्र0नि0 मनोज कुमार पाठक थाना खोड़ारे।

02. उ0नि0 प्रदीप कुमार गंगवार।

03. हे0का0 रामप्रकाश सिंह।

04. का0 मनोज कुमार यादव।

No comments: