Breaking







Apr 21, 2024

पंचतत्व में विलीन हो गया अडिग व्यक्तित्व,अवधेश सिंह के अंतिम संस्कार में उमड़ा सैलाब

 



करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम प्रतापपुर निवासी सबके हितैषी रहे अवधेश सिंह के अंतिम संस्कार में जन सैलाब उमड़ पड़ा। एक सप्ताह से अधिक समय तक अस्पताल में इलाज के बाद आज अवधेश सिंह ने लखनऊ स्थित लोहिया संस्थान में अंतिम सांस लेकर दुनिया को अलविदा कह दिया। सतत संघर्ष पत्रिका के संपादक, अनुभूति सांस्कृतिक सामाजिक व साहित्यिक संस्था के संस्थापक राजनीतिक पुरोधा  सामाजिक हितों के अग्रणी योद्धा अवधेश सिंह के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में पहुंचकर लोगों ने उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र कुमार सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिंह, राष्ट्रीय महासचिव उग्रसेन सिंह , डा. एके सिंह पंकज सिंह लखनऊ,पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद अच्छन, प्रमोद मिश्रा,जयचंद्र सिंह, त्रिलोकी नाथ तिवारी, राम आशीष गोस्वामी, वसीम अहमद, फहीम अहमद पप्पू, राजकिशोर शुक्ला, कमलेश त्रिपाठी, अवधेश गोस्वामी, पप्पू गोस्वामी,ओमप्रकाश अवस्थी, योगेंद्र सिंह,प्रमोद कुमार सिंह,अजय सिंह,प्राग सिंह,गणेश पाण्डेय,विष्णु वर्मा,हर्षित सिंह सूर्यवंशी, योगेंद्र सिंह योगी,इफ्तखार अहमद,शिवम सिंह, विवेक सिंह बृजेश सिंह,सुनील सिंह सहित भारी तादात में पहुंचकर लोगो ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

No comments: