Breaking







Apr 16, 2024

कर्नलगंज : अवैध तमंचे के साथ नई बाजार का एक व्यक्ति गिरफ्तार




करनैलगंज) गोण्डा  - थाना को0कर्नलगंज के उ0नि0 आशीष कुमार मय फोर्स के साथ लोक सभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण/ गस्त में रवाना थे कि टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के चेकिंग के दौरान कटरा क्रासिंग कस्बा कर्नलगंज के पास से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ अभियुक्त जैनुल आब्दीन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना को0कर्नलगंज में मु0अ0स0 161/2024 धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 


गिरफ्तार अभियुक्त-

01. जैनुल आब्दीन पुत्र बसीर अहमद निवासी नई बाजार कस्बा थाना को0कर्नलगंज जनपद गोण्डा


पंजीकृत अभियोग-

01. मु0अ0सं0 161/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को0कर्नलगंज जनपद गोण्डा । 


बरामदगी-

1. 01 अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर ।


गिरफ्तार कर्ता टीम-

01. उ0नि0 आशीष कुमार

02. का0 शरद कुमार



No comments: