आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम लखनऊ ने तत्वाधान में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के स्वामी रमाधीशानन्द जी ने जानकारी देते हुए बताया कि रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम लखनऊ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानन्द जी के निर्देशक्रम में बढ़ती हुई सर्दी के मौसम की देखते हुये निराश्रित,असहाय,गरीब ,लाचार व्यक्तियों को ठण्ड से बचाव हेतु कम्बल वितरित किये गये। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम गाँव गाँव जाकर अत्यंत गरीब असहाय लोंगो का चयन किया गया,तदुपरान्त चयनित 150 पात्र व्यक्तियों को कम्बल वितरित किया गया।
इस दौरान रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के स्वंयसेवक आशीष कुमार,आलोक त्रिपाठी,विकास कुमार पटेल सहित शैलेन्द्र सिंह,शिवमूर्ति सिंह,पल्लवी सिंह,साक्षी सिंह,अजय पाण्डेय एवं राममूर्ति सिंह मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment