Jan 5, 2024

नील ठाकुर मामले में पुलिस ने सुधीर मिश्रा को उठाया


 गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री विनय सिंह के नेतृत्व में गठित थाना को0नगर पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0- 1068/23, धारा 147,148, 149,307,342,323,34 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुधीर मिश्रा जो गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार चल रहा था को मनकापुर बस स्टाप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

बीते 21.12.2023 की रात्रि करीब 11:00 बजे थाना कोतवाली नगर को सूचना प्राप्त हुई की सोनी गुमटी क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति अपनी कार के बगल में घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर उपचार हेतु चंदन हास्पिटल लखनऊ रेफर कर दिया गया था। घटना के सम्बन्ध में थाना को0 नगर में मु0अ0सं0-1068/23, धारा 147,148,149, 307,323,342 भादवि बनाम 05 नामजद व 04 अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें पुलिस टीम द्वारा पूर्व में 08 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा आज दिनांक 05.01.2024 को थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा उक्त मुकदमें में प्रकाश में आये अभियुक्त सुधीर मिश्रा को मनकापुर बस स्टाप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर  न्यायालय रवाना किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त

01. सुधीर मिश्रा पुत्र आदित्य मिश्रा निवासी कौउचिहा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0स0-1068/23, धारा 147,148,149,307,342,323,34 भादवि थाना कोतवाली नगर गोण्डा।


गिरफ्तार कर्ता टीम

01.उ0नि0 संजीव सिंह मय टीम थाना को0 नगर।

02. रामेन्द्र कुमार

03. का0 दर्शिल रौनियार।

No comments: