आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर अन्तर्गत ब्रम्हदेव बाबा के मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को स्थापित करने वाली भगवान शंकर,पार्वती समस्त परिवार, माता दुर्गा व भगवान शनिदेव की प्रतिमा को नगर भ्रमण के दौरान गाजे बाजे के साथ ब्रम्हदेव बाबा के मंदिर से हनुमान मंदिर आटा, श्रीराम जानकी मंदिर पूरे धिरजा, एवं राजमन्दिर राजा सगरा सहित नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करने के उपरांत पुनः ब्रम्हदेव बाबा के मन्दिर पहुँची। इस दौरान भक्ति गीत,वेदमन्त्रोच्चारण व गगनभेदी जयकारों से सम्पूर्ण क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
उक्त नगर भ्रमण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह,मंगल प्रसाद विश्वकर्मा,जगदीश प्रसाद तिवारी,श्रीचन्द जायसवाल, आशीष सोनी,कृष्णकुमार सैनी,अशोक जायसवाल,गामा सैनी,सहित हजारों की संख्या में पुरूष एवं महिला श्रद्धालु व वैदिक विद्वान मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment