Dec 19, 2023

पुलिस द्वारा शातिर चोर शहबान गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद



गोण्डा–पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा जनपद में आगमन के उपरान्त अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर शातिर चोरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 19.12.2023 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय के नेतृत्व में सुरागरसी-पतारसी कर थाना को0 नगर क्षेत्र के अन्तर्गत हुई चोरी की घटना में वांछित अभियुक्त शहबान पुत्र इस्लाम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक जोड़ी पायल व 1830 रू0 नगद बरामद किया गया। दिनांक 16.12.2023 को थाना को0 नगर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम गंगापुर डिहवा के रहने वाले वादी ओमप्रकाश पुत्र बृजलाल के घर में चोरी की घटना घटित हुई थी। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना को0 नगर में अभियुक्त शहबान के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. शहबान पुत्र इस्लाम नि0 बनकटवा उम्मेदजोत थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

अनावरित अभियोग

01. मु0अ0सं0 1055/23, धारा 457,380 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

01. मु0अ0सं0-1005/2020 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

02. मु0अ0सं0-768/2023, धारा 392,411 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तारी का स्थान

रज्जाकनगर नहर पुलिया के पास।

बरामदगी

01. 01 जोड़ी पायल सफेद धातु।

02. 1830 रूपये।

गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार शुक्ल मय टीम थाना को0 नगर।

No comments: