गोण्डा–पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल जनपद आगमन के उपरांत अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर महिला सम्बन्धी अपराधों में अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 19.12.2023 को थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त मोनू पुत्र स्व0 प्यारे को आई0टी0आई0 कालेज से कस्बा मनकापुर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त गिरफ्तार अभियुक्त ने दिनांक 29.10.2023 को थाना मनकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फसलाकर भगा ले गया था। जब पीड़िता की मां द्वारा इसकी जानकारी विपक्षीगणों को दी गयी तो विपक्षीगणों द्वारा पीड़िता की मां को गाली-गुप्ता देते हुए जानमाल की धमकी दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की मां द्वारा थाना को0 मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. मोनू पुत्र स्व0 प्यारे नि0 ग्राम बेनीपुर हतवा थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तारी का स्थान
आई0टी0आई0 कालेज से कस्बा मनकापुर जाने वाली सड़क
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-583/23, धारा 363,366, 504,506 भादवि थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 उमेश कुमार वर्मा थाना मनकापुर।
02. हे0का0 प्रभाकर चौधरी।
03. म0का0 सुषमा अवस्थी।
No comments:
Post a Comment