गोण्डा - थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत एसीपीएम कॉलेज में चल रहे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान दोनों पक्षों से हो रही हूटिंग मारपीट में बदल गई जिसके विरोध में लड़कियां सड़क पर आकर प्रदर्शन करने लगीं,जिन्हें समझा बुझाकर प्रशासन द्वारा शान्त कराया गया।
मामले में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा बताया गया कि कालेज में खेलकूद का आयोजन चल रहा था जिसमें आयुर्वेदिक हॉस्पिटल व क्लिनिक हास्टल के बीच कबड्डी खेल का मैच खेला जा रहा था, इसी दौरान दोनों पक्षों के द्वारा हूटिंग की जा रही थी जिसके चलते लड़के और लड़कियों में झड़प हो गई थी। इसी बात को लेकर क्लिनिक हॉस्टल के बच्चे सड़क पर आ गए थे जिनको समझा बुझाकर वापस भेज दिया गया। प्रार्थना पत्र मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।
No comments:
Post a Comment