Breaking







Nov 14, 2023

जानलेवा हमला करने के 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार



 गोंडा –पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षो को दिए थे।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कौड़िया पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर जानलेवा हमला करने के 03 वांछित अभियुक्तगण 01. नौशाद 02. सहजाद अली उर्फ पुत्ती लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है उक्त अभियुक्तगण ने वादिनी के पति को जान मारने की नियत से घसीटकर घर के अन्दर बन्द करके लाठी- डन्डा से मार-पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कौडिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्त

01. नौशाद पुत्र स्व0 नीबर अली निवासी ग्राम लालकपुरवा मौजा गौसिहा थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-359/23, धारा 307, 323, 342, 504, 506 भादवि थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह मय टीम थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

No comments: