Breaking







Sep 23, 2023

राष्ट्र स्तरीय शिक्षा भूषण सम्मान से सम्मानित होंगी शिक्षा जगत की तीन विभूतियां

 राष्ट्र स्तरीय शिक्षा भूषण सम्मान से सम्मानित होंगी शिक्षा जगत की तीन विभूतियां


अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा दो अक्टूबर को नागपुर में मिलेगा सम्मान।

बहराइच, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ तथा शैक्षिक फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय स्तर के शिक्षा भूषण सम्मान की घोषणा की गयी है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बहराइच के जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र ने इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष का शिक्षा भूषण सम्मान प्रो० मीनाक्षी जैन, प्रो० कुलदीप चंद अग्निहोत्री एवं डॉ संजीवनी केलकर को दिया जाएगा।गौरतलब है कि शैक्षिक फाउंडेशन और अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से शिक्षा और समाज के लिए असाधारण और उल्लेखनीय कार्य करने वाले तीन शिक्षाविदों को प्रतिवर्ष यह प्रतिष्ठित शिक्षा भूषण सम्मान दिया जाता है। आगामी दो अक्टूबर को नागपुर में होने वाले भव्य समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले एवं आध्यात्मिक गुरु स्वामी चिदानंद मुनि द्वारा शिक्षा और समाज  हेतु प्रेरणीय एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षाविदों का सम्मान करने हेतु ' शिक्षा भूषण ' अखिल भारतीय शिक्षक सम्मान के अंतर्गत प्रशस्तिपत्र, रजत चिन्ह और 1 लाख की राशि प्रदान की जाएगी। संगठन द्वारा प्रतिवर्ष देशभर से ऐसे शिक्षाविदों की खोजबीन कर नामित किया जाता है जिन्होंने संपूर्ण जीवन शिक्षा और समाज के उत्थान के लिए भारतीय गुरु परंपरा के प्रकाश में समर्पित किया है। कार्यक्रम में शैक्षिक महासंघ के संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, सह संगठन मंत्री गुंथा लक्ष्मण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार एवं देश के विभिन्न राज्यों से विद्यालय एवं उच्च शिक्षा के शिक्षक उपस्थित रहेंगे।

No comments: