Breaking







Sep 7, 2023

कैसरगंज:धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी



ग्राम सभा बेलनापारा में बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

चर्चा का विषय बना जन्माष्टमी 

कैसरगंज: विकासखंड जरवल अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलनापारा  में हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी  बड़ी धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया । जन्माष्टमी  के संरक्षक राम अवतार यादव ने अपने ही हाथों से मंदिर को सजा रखा था वही पर  आकाश जयपुरिया जागरण पार्टी लखनऊ ने अपनी पूरी टीम के साथ बहुत ही सुन्दर मनमोहक झांकियां  प्रस्तुत कर लोगों के दिलों में अपनी छाप डाल दी इस कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू भैया वा  विशिष्ठ अतिथि डा 0 अरविंद सिंह वा डा 0 राजू यादव,विधायक प्रतिनिधि  अभिषेक यादव ने लोगों को जन्माष्टमी के बारे पूर्ण  जानकारी देते हुए लोगों को संबोधित किया कि कृष्ण कल्याण हैं। तात्पर्य है बुद्धि जब विवेक का आश्रय प्राप्त कर लेती है तब कल्याण की सृष्टि में अहंकार का अवरोध नष्ट हो जाता है।  

देवकी कंस की बहन है। यानी बुद्धिमत्ता का अहंकार से नाता होता ही है। देवकी का विवाह वसुदेव के साथ होना शुभ संकेत था। वसुदेव के साथ विवाह के बाद उसकी विदाई का रथ कंस हांकने लगा। यानी जीवनरथ का सारथी जब अहंकार हो जाता है तो वह सदैव संकट को जन्म देता है। कंस ने आकाशवाणी सुनी कि देवकी का आठवां लाल उसका काल होगा। वह आगबबूला होकर देवकी का सिर काटने को तत्पर हो गया। वास्तव में अहंकार का दोष है कि वह दूसरों की बात सुनता है पर अपनों की नहीं सुनता। वसुदेव ने देवकी के प्राणरक्षा के लिए कंस के समक्ष हाथ जोड़े और उसे आश्वासन दिया कि वह देवकी के पुत्रों को उनके जन्म लेते ही सौंप देगा। अहंकारी का स्वभाव होता है कि वह अपने सामने दूसरों के गिड़गिड़ाने पर संतुष्ट होता है। लेकिन विवेकवान व्यक्ति समय देखकर व्यवहार करता है। उसी का परिणाम था इस मौके पर अध्यक्ष गौरव यादव उपाध्यक्ष कमलेश यादव भंडारा प्रभारी गुड्डू यादव ,  संरक्षक छोटे लाल यादव संयोजक मैकू लाल यादव, कृष्ण लीला प्रभारी धनराज यादव मीडिया प्रभारी राकेश यादव  कमेटी के सदस्य राजू यादव ,सांवली यादव, कंधाई लाल यादव, देवतादीन यादव ,अवधराम यादव पप्पू यादव ,तिलक राम यादव,कल्लू यादव, पवन यादव, राजेश यादव, जानकी यादव,मुंशी यादव,अमित कुमार यादव ,विजय यादव,महेश यादव, मुकेश यादव, राम सागर यादव, मंशा राम यादव, मंच संचालन डा 0 जगजीवन यादव,सहित सैकड़ो पुरुष और महिलाओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और प्रोग्राम का आंनद लिया।

No comments: