Aug 11, 2023

नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का लगाया आरोप

नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का लगाया आरोप

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम घोपतपुर बसन्तपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग बहन को छः अगस्त की रात तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे विपक्षी बहला फुसलाकर भगा ले गये। काफी खोजने पर भी कहीं कोई पता नही चल सका।
       प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर घोपतपुर बसन्तपुर निवासी मुन्ना राम लोध पुत्र कैलाश लोध के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

No comments: