Aug 11, 2023

महिला की पिटाई को लेकर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

महिला की पिटाई को लेकर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम गोवीपुरवा पूरे अंगद निवासी भगतीन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी घर चढ़कर आये और अनायास पीड़िता को भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुये मूक्का थप्पड़ लाठी डण्डा से मारने पीटने लगे।पीड़िता के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुये चले गये।
       प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डेय का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर जगपाल यादव पुत्र बलराज यादव निवासी गोवीपुरवा पूरे  अंगद के खिलाफ मारपीट की विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

No comments: