Aug 11, 2023

जमीनी रंजिश को लेकर महिला की पिटाई

जमीनी रंजिश को लेकर महिला की पिटाई

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम शेखनपुरवा मोहना निवासी अख्तरी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जमीनी रंजिश को लेकर विपक्षीगण उसके बाग में आकर पीड़िता को भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुये मूक्का थप्पड़ लाठी डण्डा से मारने पीटने लगे।बीच बचाव कराने पहुँचे महिला के पति मुस्लिम व चचेरा देवर इंसाफ अली की भी विपक्षियों ने पिटाई कर दी।तथा जाने से मारने की धमकी भी दिये है।
       प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डेय का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर शेखनपुरवा मोहना निवासी सहनशाह,अरसद अली,अज्जन खां, जुलेखा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

No comments: