Breaking







Jul 19, 2023

बांस काटने को लेकर हुआ विवाद, चार लोंगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बांस काटने को लेकर हुआ विवाद, चार लोंगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम भौरीगंज रामबली पुरवा निवासी जगदेव पाण्डेय पुत्र नागेश्वरनाथ पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विवादित जमीन पर लगी बांस की कोठी में से बांस काटने के विवाद को लेकर बुधवार की सुबह तकरीबन छः बजे विपक्षीगण घर चढ़कर पीड़ित को भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुए लाठी डण्डा मुक्का थप्पड़ से मारने पीटने लगे।पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुये चले गये।
       इस बावत प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रामबली पुरवा भौरीगंज निवासी सूबेदार शुक्ला, कालू शुक्ला विजय कुमार व सोनू के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

No comments: