आर के मिश्रा
 परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा के पुलिस अधीक्षक महोदय गोण्डा द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
      उक्त निर्देश के अनुक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय गोंडा के कुशल निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदया करनैलगंज के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक परसपुर के कुशल नेतृत्व में थाना परसपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 296/2023 धारा 498ए/304बी भादवि व ¾ डीपी एक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा से सम्बन्धित वांछित अभि0 अशोक कुमार गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता उम्र करीब 24 वर्ष नि0 ग्राम बसौना थाना रानीपुर जनपद बहराईच को गिरफ्तार कर वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया। 
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अशोक कुमार गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता उम्र करीब 24 वर्ष नि0 ग्राम बसौना थाना रानीपुर जनपद बहराईच
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 296/2023 धारा 498ए/304बी भादवि व ¾ डीपी एक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा
गिरफ्तार कर्ता टीम-
1-उ0नि0 दिनेश सिंह
2-हे0कां0 वीरेन्द्र मौर्या
3कां0 संदीप यादव
प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर जनपद गोण्डा
  
No comments:
Post a Comment