Jul 28, 2023

पत्नी की शिकायत पर पति समेत तीन लोंगो पर मुकदमा दर्ज

पत्नी की शिकायत पर पति समेत तीन लोंगो पर मुकदमा दर्ज

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम चरसडी लोकईपुरवा निवासिनी गीता पत्नी राजू बहेलिया ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि घरेलू विवाद को लेकर उसके पति एवं सास ससुर ने जान से मारने की धमकी देते हुये भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुये मुक्का थप्पड़ लात घूँसा से पिटाई कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति राजू बहेलिया,ससुर राम अवतार व सास मूगा के खिलाफ मारपीट की धारा 323/504/506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
          इस बावत प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर पति समेत तीन लोंगो के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर मामले की जाँच उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय को सौंप दी गयी है।

No comments: