Breaking







Jul 12, 2023

दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मनकापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त- मुकेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने अपने परिजनों के साथ मिलकर वादी वरूण कुमार उपाध्याय की बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. मुकेश कुमार तिवारी पुत्र कुलदीप तिवारी नि0 ग्राम दुल्हनिया नानकार थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0स0 220/2023 धारा 498ए,304बी,342 भा0द0वि0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना मनकापुर जनपद गोण्डा ।
         
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 योगेन्द्र सिंह मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: