Jun 23, 2023

चोरी करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सिलेण्डर बरामद -

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित/प्रकाश में आए अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा चोरी करने के आरोपी अभियुक्त रंजीत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद गैस सिलेंडर बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने वादी विनोद कुमार तिवारी पुत्र रामेश्वर तिवारी निवासी बादशाह बाग हनुमन्त नगर कालोनी फोरविसगंज जनपद गोण्डा के यहां चोरी की थी। जिसके संबंध में वादी द्वारा थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत कराया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. रंजीत पुत्र बलराम कश्यप निवासी फोरविसगंज आसरा आवास थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0- 506/2023 धारा 454/380/411 भादवि0 थाना को0 नगर गोंडा। 

बरामदगी
01. 01 अदद गैस सिलेण्डर 

गिरफ्तार कर्ता-
हे0का0 हौसिला प्रसाद।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: