Breaking







Jun 12, 2023

अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो व प्रभारी स्वाट को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त जितेन्द्र सिंह उर्फ बबलू को बन्दरहा रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 600 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. जितेन्द्र सिंह उर्फ बबलू पुत्र स्व0 ब्रम्हानन्द सिंह नि0 ग्राम कोटखास थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-348/23, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 600 ग्राम नाजायज गांजा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 अमर सिंह मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: